मझगई (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी के मझगई में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध भट्टी को किया ध्वस्त एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मझगई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर मुर्गाहा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। सभी उपकरणों को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मझगई ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Voice Of News 24






















