बुलंदशहर: विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी; पहासू, शिकारपुर और बीबी नगर के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विकास कार्यों और बजट खर्च की लचर प्रगति पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

कम बजट खर्च करने वाले ब्लॉकों पर गिरेगी गाज

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत 5वें और 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित बजट के खर्च की ब्लॉकवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकास खंड पहासू, शिकारपुर एवं बी०बी० नगर में बजट व्यय की प्रगति बेहद खराब पाई गई। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन विकास खंडों में व्यय की प्रगति नहीं सुधरी, तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी जाए।

सीएम डैशबोर्ड पर ‘A+’ रैंकिंग बरकरार रखने के निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और मॉडल ग्रामों की प्रगति को परखा। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि वर्तमान में जनपद मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) पर A+ रैंकिंग में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि विकास कार्यों की रफ्तार किसी भी दशा में धीमी नहीं होनी चाहिए और यह शानदार रैंकिंग लगातार बरकरार रहनी चाहिए।

सिकंदराबाद PWMU यूनिट एक सप्ताह में चालू करने का आदेश

बैठक में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने विकास खंड सिकंदराबाद में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का संचालन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव, ओडीएफ प्लस गांवों की स्थिति और रिसोर्स रिकवरी सेंटर के कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम विकास विभाग से जुड़े सभी संबंधित ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.