हापुड़: नगोला हैदरपुर में बुलडोजर एक्शन पर बिफरे सपा विधायक अतुल प्रधान, प्रशासन को ललकारा ‘हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार करो’

हापुड़

हापुड़ जनपद के ग्राम नगोला हैदरपुर में प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के ग्राम नगोला हैदरपुर में प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड विधायक अतुल प्रधान मेरठ से सीधे हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के निवास स्थान पहुंचे। मौके पर मलबे और उजाड़े गए आशियानों को देख विधायक ने जिला प्रशासन की बर्बरता की घोर निंदा की और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सामान और मवेशियों का चारा मलबे में दबा, विधायक ने जताई नाराजगी

मौके पर पहुंचे विधायक अतुल प्रधान ने देखा कि किस तरह करीब 200 गज की पूरी बिल्डिंग को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें घर से कीमती सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया, जिससे सारा घरेलू सामान और बेजुबान जानवरों का चारा भी मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। अतुल प्रधान ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताया।

जिलाधिकारी को फोन पर चेतावनी, 42 घरों को बचाने का भरोसा

विधायक ने तत्काल मौके से ही जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की और इस कार्रवाई को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस प्रशासन को सीधे ललकारते हुए उन्होंने कहा, अगर हिम्मत है तो हमें गिरफ्तार करो। भाजपा सरकार सिर्फ गरीब-गुरबों को उजाड़ने का काम कर रही है।

सपा विधायक ने क्षेत्र के उन सभी 42 घरों के स्वामियों से मुलाकात की जिन पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी हाल में अब और घर नहीं टूटने दिए जाएंगे।

कोर्ट के स्टे के बावजूद कार्रवाई; अवमानना का आरोप

अतुल प्रधान ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुबह 10:00 बजे ही इस मामले में हाई कोर्ट का ‘स्टे’ आ गया था, तो फिर किसके इशारे पर यह अवैध ध्वस्तीकरण किया गया? उन्होंने इसे सीधे तौर पर कोर्ट की अवमानना करार देते हुए जिला प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एलान किया कि इस तानाशाही के खिलाफ वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा, हापुड़ आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

विधायक ने कहा कि वह इस गरीब विरोधी कार्रवाई के मुद्दे को विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के भाई (प्रतीक यादव) के आकस्मिक निधन के कारण पार्टी अभी शोक में है, लेकिन जल्द ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल हापुड़ का दौरा करेगा।

मौके पर मौजूद रहे दिग्गज नेता

इस दौरान विधायक के साथ मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, प्रदेश सचिव प्रताप चौहान, अख्तर मालिक, आदेश गोस्वामी, हैप्पी, डॉ. राजेश यादव, विनीत त्यागी, अली मुर्तजा, तेजपाल प्रमुख, फारूक प्रधान और संजय गहलोत सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.