डिबाई: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने गीतों के माध्यम से सीखा भाषा ज्ञान

डिबाई

बुलंदशहर जनपद में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में भाषा संबंधी चल रहे विशेष समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में भाषा संबंधी चल रहे विशेष समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कैंप में छात्राओं को किताबी ज्ञान से इतर कला, संगीत और गीतों के माध्यम से भाषा की बारीकियों से अवगत कराया गया।

गीत, नृत्य और वाद्य यंत्रों की मिली जानकारी

तृतीय दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों में छात्राओं ने न केवल गीतों के माध्यम से भाषा का ज्ञान सीखा, बल्कि नृत्य के विभिन्न चरण भी सीखे। छात्राओं ने सुंदर चित्र बनाए और संगीत में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न वाद्य यंत्रों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर में शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को विशेष रूप से यह जानकारी दी गई कि उनके स्थानीय क्षेत्र में कौन-कौन से वाद्य यंत्रों का प्रयोग बहुतायत में होता है। इसके बाद छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उन वाद्य यंत्रों के रेखाचित्र भी उकेरे।

इन छात्राओं और शिक्षकों का रहा विशेष सहयोग

समर कैंप की गतिविधियों में दीप्ति शर्मा, अंजनी, कनीज फातिमा, आफिया और अलीशा आदि छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, काजल राघव, इकरा और तस्वीर का विशेष सहयोग रहा।

पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सहायक होगा कैंप: प्रधानाचार्य

प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि छात्राएं इस समर कैंप को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी क्रियाकलापों को बहुत रुचि के साथ सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उनकी पाठ्य सहगामी (Co-curricular) क्रियाओं को मजबूत करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.