गुलावठी: बिना नंबर-लाइसेंस दौड़ रहे वाहनों पर पुलिस का हंटर, 3 टेंपो व 1 बस सीज, 15 ई-रिक्शा पकड़े

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए गुलावठी पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए गुलावठी पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुलावठी थाने के ठीक सामने चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

थाने के सामने सघन चेकिंग अभियान

जानकारी के अनुसार, कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बिना वैध कागजातों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस टीम ने गुलावठी थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो और मोटरसाइकिलों की सघन चेकिंग की।

अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना जरूरी कागजातों के व्यावसायिक रूप से चल रहे वाहनों पर पुलिस का कड़ा रुख देखने को मिला। कार्रवाई के तहत नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 3 टेंपो और 1 बस को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। बिना नंबर और बिना लाइसेंस के कस्बे में दौड़ रहे 15 ई-रिक्शा को पुलिस ने पकड़कर कब्जे में ले लिया।इसके साथ ही दर्जनों मोटरसाइकिलों के कागजात चेक किए गए और अधूरे दस्तावेज मिलने पर उनके चालान भी काटे गए।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस बड़े अभियान के दौरान नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ नगर इंचार्ज संजेश, उपनिरीक्षक (SI) सौरभ, उपनिरीक्षक (SI) कुंवर सिंह, कांस्टेबल शांतनु त्यागी और राजीव त्यागी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने चेतावनी दी है कि बिना नंबर, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस के सड़कों पर किसी भी वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपने दस्तावेज पूरे रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.