महराजगंज: पुरंदरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से बेरहमी से मारपीट कर लाखों की लूट, बाइक भी ले उड़े बदमाश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार शाम को बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार शाम को बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर डंडों से बेरहमी से पीटा और उनसे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

जंगल के पास घात लगाकर बैठे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रंजीत सोनी 35, धनहिया चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे वे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मल्हनी-फुलवरिया के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 से 5 बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया और उन पर हमला बोल दिया।

हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

बदमाशों ने व्यापारी को लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंक दिया और जेवरातों से भरा बैग व बाइक लेकर चंपत हो गए। स्थानीय राहगीरों ने आनन-फानन में घायल रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.