बुलंदशहर: हर्निया ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, गलत साइड कर दिया चीरा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के एक निजी अस्पताल में मासूम बच्चे के ऑपरेशन के दौरान संवेदनहीनता और लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के एक निजी अस्पताल में मासूम बच्चे के ऑपरेशन के दौरान संवेदनहीनता और लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को नजरअंदाज करते हुए बच्चे के गलत हिस्से का ऑपरेशन कर दिया।

रिपोर्ट में बाईं तरफ, ऑपरेशन दाईं ओर

पीड़ित पिता के अनुसार, बच्चे को हर्निया की शिकायत थी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बाईं (Left) तरफ हर्निया दर्शाया गया था। आरोप है कि जब बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, तो डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए दाईं  तरफ का ऑपरेशन कर दिया। होश आने पर जब परिजनों ने पट्टी देखी, तो उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने काटा हंगामा

अस्पताल प्रबंधन की इस बड़ी चूक के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल व चिकित्सक के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.