बलिया: जनता पर बोझ डाल रही है केंद्र सरकार, समाधान नहीं सिर्फ बहाने बचे सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय

बलिया

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार की हालिया अपीलों और नीतियों को जनता पर बोझ डालने वाला और अपनी नाकामियों का कबूलनामा करार दिया है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अब जनता को सलाह देने के नाम पर अपनी विफलताओं को छिपा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सरकार कहती है सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ और कम खाओ। यह सलाह नहीं, बल्कि 12 वर्षों की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब स्पष्ट हो गया है कि चौकीदार चौकीदारी नहीं कर रहा बल्कि सो रहा है। प्रधान सेवाचक देश के नहीं, चंद पूंजीपतियों के सेवक बन गए हैं।”

विफलताओं का ठीकरा जनता पर फोड़ने का आरोप

सुशील पाण्डेय ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस सरकार की जिम्मेदारी महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था को संभालना था, वह अब जनता को “कम जियो और कम पहनो” का ज्ञान दे रही है।

जनता की जेब पर नजर: उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुनिया की ऐसी इकलौती सरकार है जो अपनी हर विफलता का हल नागरिकों की जेब में ढूंढती है और ठीकरा जनता के सिर फोड़ देती है।

प्रवक्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ कहना तो आसान है, लेकिन ‘जन की बात’ सुनना इस सरकार के बस की बात नहीं है।

देश में भय का माहौल पैदा करने का दावा

कान्हजी ने केंद्र सरकार के हालिया बयानों को जनता को भयभीत करने वाला बताया। उनके अनुसार सरकार के पास अब कोई ठोस समाधान नहीं बचा है। इसलिए वह जनता को डरा रही है ताकि कोई सवाल न कर सके।देश आज कमजोर और अकर्मण्य हाथों में है, जहाँ नेतृत्व सिर्फ भाषण देने और फोटो शूट कराने तक सीमित है।18 घंटे जागने का दावा करने वाले लोग जनता के विवेक और समस्याओं को समझने में विफल रहे हैं।

सपा नेता ने अपने बयान के अंत में तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या भाजपा सरकार ही है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब इस ‘समस्या’ से छुटकारा पाना चाहती है और बदलाव का मन बना चुकी है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.