महराजगंज : अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत; बारी गांव चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव चौराहे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव चौराहे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बारी गांव के बिल्लर टोला निवासी रामधनी गुप्ता (62 वर्ष), पुत्र मूरत गुप्ता, सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बारी गांव चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामधनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुँची और घायल वृद्ध को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया।परतावल में प्राथमिक उपचार के दौरान ही रामधनी गुप्ता की स्थिति बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की तलाश: पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


Voice Of News 24