महराजगंज: चलती डीसीएम से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, केबिन की छत पर बैठकर जा रहे थे मजदूर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। भूसा लादने जा रही एक डीसीएम की केबिन की छत पर बैठे मजदूर को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़ा और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झपकी आने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरा राजा गांव निवासी राजेश यादव (पुत्र मोहित यादव) पेशे से मजदूरी करते थे। रविवार को वह अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ भूसा लादने के लिए डीसीएम पर सवार होकर जा रहे थे। भीषण गर्मी और थकान के कारण राजेश को केबिन की छत पर ही झपकी आ गई, जिसके चलते वह सीधे सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर क्षमता से अधिक लोगों को वाहन की छत पर बैठाकर क्यों ले जाया जा रहा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.