बुलंदशहर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने गंगा घाटों और मंदिरों का लिया जायजा, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिलाधिकारीकुमार हर्ष ने आज अनूपशहर के ऐतिहासिक मस्त राम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जिलाधिकारीकुमार हर्ष ने आज अनूपशहर के ऐतिहासिक मस्त राम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा नदी के घाटों और बांधों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंदिरों में की पूजा-अर्चना

घाटों के निरीक्षण के उपरांत, जिलाधिकारी ने अनूपशहर स्थित शिव मंदिर, अवंतिका देवी मंदिर और आहार के प्रसिद्ध अम्बेकेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसरों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिरों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सफाई व्यवस्था, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा ताकि धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों को एक सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.