बड़ौत: मातृ दिवस पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने की गौ सेवा, ताजी सब्जियां खिलाकर लिया आशीर्वाद

बागपत

बागपत जनपद के मातृ दिवस के विशेष अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के मातृ दिवस के विशेष अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने गौशाला पहुँचकर गौमाता की सेवा की और उन्हें अपने हाथों से ताजी सब्जियाँ काटकर खिलाईं।

इस दौरान सेवा भाव और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। सदस्यों ने गौमाता को सहलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति का आधार है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संस्था निरंतर जनहित और जीव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

सेवा कार्य में इनकी रही मौजूदगी

इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सचिव अनिल अरोरा, उपसचिव सचिन खोखर, अमित जैन, महिला सचिव आशा ग्रोवर, मोनिका, अंशिका जैन, प्रिंस गुप्ता और चाइल्ड हेल्प लाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वन्दना गुप्ता समेत संस्था के अन्य सदस्य शामिल रहे। गौशाला के कर्मचारियों का भी इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.