अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के नगर के प्लेयर चॉइस क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज के फाइनल मुकाबले में प्लेयर चॉइस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश इलेवन को 33 रनों से शिकस्त दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के नगर के प्लेयर चॉइस क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज के फाइनल मुकाबले में प्लेयर चॉइस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश इलेवन को 33 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया दम
सरस्वती ज्ञान मंदिर के डायरेक्टर अंकित यादव द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर चॉइस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 153 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाश इलेवन की टीम प्लेयर चॉइस की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 120 रनों पर सिमट गई।
प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कोच रिजवान खान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाएं निखरती हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि इसी मैदान से निकले हितेश कुमार आज यूपी की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इन्हें मिले व्यक्तिगत पुरस्कार
मैन ऑफ द सीरीज: विशाल
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: पवन बघेल
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: कपिल
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: प्रिंस
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे और कुरीतियों से दूर रखकर खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर हितेश कुमार, आदिल सैफी, अरुण राज, दीपू सक्सेना, वरुण चौधरी एडवोकेट, राकेश गौतम और शराफत अली सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















