बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सरकारी खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों में लदी इफको यूरिया की बड़ी खेप बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सरकारी खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों में लदी इफको यूरिया की बड़ी खेप बरामद की है। यह खाद बुलंदशहर के पीसीएफ PCF सरकारी गोदाम से अवैध रूप से रामपुर जिले में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।
घेराबंदी कर गंगा पुल पर दबोचा
जिला कृषि अधिकारी की टीम को सूचना मिली थी कि सरकारी गोदाम से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। टीम ने पीछा कर अनूपशहर के गंगा पुल पर तीन ट्रकों को रोका, जिनमें 1575 बैग यूरिया लदा था। इस दौरान खाद माफिया अपनी स्विफ्ट कार से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गंगा पुल चौकी प्रभारी केके गौतम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया।
माफिया हारून हिरासत में, बड़े गैंग का खुलासा संभव
पुलिस ने खाद माफिया हारून, निवासी टांडा (रामपुर) को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच में सरकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और कृषि विभाग की टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस गैंग में और कौन-कौन से अधिकारी व बिचौलिए शामिल हैं।
होगी सख्त कार्यवाही
जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी की संस्तुति मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस सफल कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026























