अनूपशहर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, ‘राष्ट्र गौरव’ के रूप में किया याद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर की सौभाग्य वाटिका में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर की सौभाग्य वाटिका में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

शौर्य और त्याग की गाथा

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने मुगल सल्तनत के सामने घुटने टेकने के बजाय हल्दीघाटी के युद्ध में अपने त्याग, तपस्या और बलिदान से स्वाभिमान की एक नई पटकथा लिखी। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि महाराणा प्रताप ने सनातन और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

युवाओं से संगठित रहने का आह्वान

वरिष्ठ नेता ठाकुर सुनील सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन सिंह राघव और पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से कुरीतियों को छोड़कर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने, संगठित रहने और लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र सेवा में जुड़ने का आह्वान किया।

भव्य स्वागत और सम्मान

आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह चौहान, अरवेश सिंह राघव, ब्रजवीर सिंह प्रधान, शिक्षक नेता राजकुमार राघव सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बंधु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.