लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद में स्टांप शुल्क की चोरी रोकने और जमीनों के सही मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में स्टांप शुल्क की चोरी रोकने और जमीनों के सही मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने स्टांप एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत हुए तीन बड़े बैनामों की महाराज नगर, सैदापुर और साढा में खुद मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की।
संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और बाजार मूल्य का किया सत्यापन
औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तीनों चिन्हित स्थलों पर संपत्तियों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति, मौजूदा बाजार मूल्य (Market Value) और उन पर अदा किए गए स्टांप शुल्क का गहनता से सत्यापन कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभिलेखों और पैमाइश का मिलान करते हुए यह जांचा कि कहीं सर्किल रेट से कम पर तो रजिस्ट्री दिखाकर राजस्व को चूना नहीं लगाया जा रहा है।
लापरवाही या स्टांप चोरी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जांच के बाद सहायक महानिरीक्षक (AIG) स्टांप को बेहद कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी भी बैनामे में स्टांप शुल्क की चोरी, गलत मूल्यांकन (अंडर वैल्यूएशन) या निबंधन नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में कोई भी गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित उत्तरदायी व्यक्तियों और भू-स्वामियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कठोर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













