सिद्धार्थनगर: राम मंदिर दान घोटाले और चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर जनपद के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र (ज्ञापन) उप जिलाधिकारी राहुल सिंह को सौंपा गया .पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर जनपद के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र (ज्ञापन) उप जिलाधिकारी राहुल सिंह को सौंपा गया, जिसमें अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावे और रामधन से संबंधित कथित घोटाले व चोरी के प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

एसआईटी गठन के बाद भी एफआईआर न होना संदेहजनक: काजी सुहेल अहमद
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मियों और श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे में अनियमितता व चोरी की खबरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और इससे देशवासियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात लगा है।

उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश सरकार स्वयं इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर चुकी है, तो फिर अब तक इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज क्यों नहीं की गई? यह ढुलमुल रवैया कई गंभीर सवाल खड़े करता है। दोषियों को संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

हम सत्य और पारदर्शिता के पक्षधर: कांग्रेस नेता
धरने को संबोधित करते हुए डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति या संस्था विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही की पक्षधर है। श्रद्धालुओं द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई से अर्पित किया गया दान जनता की आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसके प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता होनी ही चाहिए।

वहीं सादिक अहमद, अशोक गुप्ता और सतीश चंद्र त्रिपाठी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि श्रीराम मंदिर के दान में जरा सी भी अनियमितता हुई है, तो दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

प्रदर्शन में ये प्रमुख कांग्रेसी रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में जिले भर से आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज़ मनिहार,कपिल देव यादव, मैनुद्दीन,युवा नेता सौरभ पंछी, अकील अहमद मुन्नू,गालिब बिसेन, ऋषिकेश मिश्रा,इश्तियाक चौधरी, मुकेश चौबे,रियाजउद्दीन राईनी, रितेश त्रिपाठी.दिवाकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश दूबे ,शाहिद महबूब, राजकुमार, सन्तोष, विशाल, शौकत अली और अकरम अली सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.