सोनौली: 390 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने धौरहरा सर्विस लेन स्थित पावर हाउस के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

तलाशी में मिला जखीरा

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पावर हाउस के पास एक युवक पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। घेराबंदी कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 130 डाईजापाम, 130 बुप्रेनॉर्फिन और 130 प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड के इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 390 नशीले इंजेक्शन मिलने पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान

पकड़े गए युवक की पहचान 23 वर्षीय समीर अहमद (पुत्र हैदर अली) के रूप में हुई है, जो नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरवा चंदनपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन नशीले इंजेक्शनों की खेप कहाँ खपाई जानी थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.