लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के के युवा शूटर प्रणव तिवारी ने अपनी शारीरिक बाधाओं को मात देते हुए राष्ट्रीय पटल पर स्वर्णिम सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के के युवा शूटर प्रणव तिवारी ने अपनी शारीरिक बाधाओं को मात देते हुए राष्ट्रीय पटल पर स्वर्णिम सफलता हासिल की है। भोपाल में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रणव ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
मशीन के सहारे सुनते हैं, पर लक्ष्य पर है सटीक पकड़
प्रणव की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि उन्हें सुनने में गंभीर समस्या है और वे दोनों कानों में मशीन का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी एकाग्रता और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
ओलंपिक पर है अगला निशाना
पिछले तीन वर्षों से भारतीय टीम के कोच दीपक दुबे के मार्गदर्शन में फरीदाबाद में प्रशिक्षण ले रहे प्रणव का सपना अब ओलंपिक में तिरंगा फहराना है। उनकी सफलता पर लखीमपुर में जश्न का माहौल है और खेल प्रेमियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जिले के लोग उन्हें संघर्ष और सफलता की मिसाल मान रहे हैं।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026























