जहांगीराबाद: धूमधाम से मनाया जाएगा राधारमण लालजू का 484वां प्राकट्योत्सव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के आरसी फार्म हाउस में शुक्रवार को राधारमण लालजू का 484वां प्राकट्योत्सव बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के आरसी फार्म हाउस में शुक्रवार को राधारमण लालजू का 484वां प्राकट्योत्सव बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शाम को सजेगी संकीर्तन की महफिल

कार्यक्रम के आयोजक सुमित गोयल और विक्की गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम 6 बजे से होगा। इस दौरान मधुर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। संकीर्तन के पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल भोजन प्रसादी (भंडारा) का भी वितरण किया जाएगा।

ब्रज के सेवायत और संत होंगे शामिल

इस प्राकट्योत्सव में ब्रज भूमि के प्रमुख मंदिरों के सेवायत और प्रख्यात भक्तमाली नवनीत प्रियादास विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में किन्नर समाज के साथ-साथ नगर के सैकड़ों श्रद्धालु और गणमान्य लोग भी शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएंगे। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राधारमण लालजू का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.