बिधूना: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में नवीन तिवारी अध्यक्ष और अतुल महामंत्री निर्वाचित

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना तहसील परिसर में गुरुवार को ‘तहसील बार एसोसिएशन’ के वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना तहसील परिसर में गुरुवार को ‘तहसील बार एसोसिएशन’ के वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुए। चुनावी नतीजों में नवीन तिवारी ने अध्यक्ष और अतुल कुमार तिवारी ने महामंत्री पद पर भारी मतों से जीत दर्ज की है। एल्डर्स कमेटी द्वारा परिणाम घोषित होते ही वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

मतदान और कांटे की टक्कर

नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 162 सदस्यों में से 159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व महामंत्री नवीन तिवारी को 93 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमरेश सिंह सेंगर को 40 और राकेश कुमार यादव को 26 मत प्राप्त हुए। नवीन ने 53 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, महामंत्री पद पर अतुल कुमार तिवारी ने 108 मत पाकर शमीम अख्तर (51 मत) को 57 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

पूरी कार्यकारिणी का हुआ गठन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता की देखरेख में अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें भवन प्रकाश राजपूत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), त्रिलोक कुमार शाक्य (कोषाध्यक्ष), पवन राजपूत व शीलू शाक्य (उपाध्यक्ष) और पुष्पेंद्र कुमार शाक्य (कनिष्ठ उपाध्यक्ष) चुने गए। संयुक्त मंत्री के रूप में नीरज कुमार, कमलेश शर्मा और गोविंद दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नयी टीम को बधाई दी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.