महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी
चौक पुलिस ने पहली कार्रवाई दोपहर करीब 1:45 बजे गांव नक्सा बक्सा में की, जहाँ चोरी के सामान की बरामदगी और धोखाधड़ी (धारा 411, 413, 465, 471 भादवि) से जुड़े मामले के वारंटी मंजूर अली पुत्र जाविर अली को दबोचा गया। इस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अंकित राय ने किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई दोपहर 12:15 बजे दरहटा टोला लालपुर में हुई। यहाँ पुलिस ने मारपीट और धमकी (धारा 323, 504, 506 भादवि) के मामले में वांछित वारंटी बिहारी पुत्र मोहर को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव और कांस्टेबल राजेश चौहान शामिल रहे।
जारी रहेगा अभियान
थाना चौक पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
घघसरा में गरजी नारी शक्ति: महिला जन आक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, फूंका पुतलाhttps://t.co/PD2Gkm9l5u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026






















