नरौरा: कल धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, तैयारियों में जुटी समिति

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के नरौरा में शुक्रवार, 1 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के नरौरा में शुक्रवार, 1 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम सेवा समिति द्वारा इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यकर्ता घर-घर जाकर निमंत्रण कार्ड वितरित कर समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

महाविद्यालय में होगी विशेष पूजा

परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी मांधव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार शाम 5 बजे सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के जुटने की संभावना है।

नगर भ्रमण के बाद होगा भंडारा

शाम 6 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा सांगवेद महाविद्यालय से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंडित दीनदयाल चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के पश्चात शिव शक्ति आश्रम, दीनदयाल चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से इस पावन अवसर पर सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.