बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: हत्या के बाद आरोपी की ‘बदमाशी रील’ वायरल, दे रहा खुली चुनौती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा के चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा के चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। फरार आरोपी जीतू रील में बेहद आक्रामक तेवर में दिख रहा है, जिसमें बैकग्राउंड गाना बज रहा है— ‘मारूंगा जरूर, अपने बचने का ध्यान राखियो’।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वारदात वाली रात का ही है, जब आरोपी अपने 15-20 साथियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। रील में जीतू अपनी बॉडी का प्रदर्शन करते हुए युवाओं की टोली का नेतृत्व कर रहा है। इसके साथ ही जिस जिम में हत्याकांड को अंजाम दिया गया, वहां की भी कई वीडियो अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पुलिस अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से 3 का ‘हाफ एनकाउंटर’ पैर में गोली लगना हुआ है। हालांकि, मुख्य आरोपी जीतू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये कब शूट की गईं। फरार हत्यारे की इस खुली चुनौती ने इलाके में दहशत के साथ-साथ पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.