नरौरा: हनुमान चालीसा पाठ के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि, समाज सेवा के लिए किए गए याद

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में असमय काल कवलित हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और प्रख्यात समाजसेवी विजय शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हनुमान चालीसा और रामधुन से गूँजा परिसर

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ और रामधुन से हुई। कार्यकर्ताओं ने भक्तिभाव के साथ प्रभु का स्मरण किया और आज की पूरी प्रार्थना स्वर्गीय विजय शर्मा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समर्पित की। पाठ के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

सामाजिक कार्यों के लिए सदैव याद रहेंगे विजय शर्मा

मुख्य वक्ता और जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वशिष्ठ ने विजय शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जरूरतमंदों की मदद के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें नरौरा और डिबाई क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी। उनका जाना संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने नम आँखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.