बुलंदशहर : ककोड़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 44 संगीन मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। धनौरा में ककोड़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।‌
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, ककोड़ पुलिस की मुठभेड़, जब बदमाशों से हुई तो उन्होंने 4 राउंड फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में शातिर दीपक उर्फ संजय को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है। मौके से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार, दीपक उर्फ संजय पर 44 संगीन मुकदमे दर्ज थे, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था,जिसे पुलिस ने आज रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कांबिंग के दौरान दूसरा आरोपी भी पुलिसिया शिकंजे में फंस गया है। कांबिंग के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी, अजय चौधरी को अरेस्ट कर लिया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए, उनके कब्जे से कार, तमंचे एवं कारतूस बरामद किया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.