सिद्धार्थनगर: इटवा ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता का अंतिम संस्कार,अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मौत

इटवा

सिद्धार्थनगर इटवा ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता का शनिवार को उनके पैतृक आवास से अंतिम विदाई के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर इटवा ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता का शनिवार को उनके पैतृक आवास से अंतिम विदाई के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

अकोल्हिया गांव निवासी संदीप गुप्ता शुक्रवार रात कार्यवश बाहर थे तभी रगड़गंज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुँचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शिल्पा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

संदीप गुप्ता के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और ब्लॉक कर्मचारी एकत्र हुए। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर ले जाया गया, जहाँ परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि परिवार के सदस्य द्वारा दी गई। इस दौरान मौजूद हर शख्स की आँखें नम थीं।

संदीप गुप्ता अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घर के मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। अंतिम संस्कार के समय ब्लॉक स्टाफ, पंचायत सेक्रेटरी, प्रधान संघ के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रगड़गंज के पास हुए इस हादसे के जिम्मेदार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तत्काल पहचान की जाए। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की अपील की है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.