बलिया:राजस्व वसूली में ढिलाई पर DM सख्त ,परिवहन, आबकारी और पीडब्ल्यूडी को सुधार की चेतावनी

बलिया

बलिया जनपद में कर-करेतर राजस्व वसूली की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में कर-करेतर राजस्व वसूली की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के लक्ष्य पूरे न होने पर संबंधित विभागों के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि परिवहन, आबकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने में पिछड़ गए हैं। वहीं, मंडी रसड़ा में भी राजस्व संग्रह असंतोषजनक रहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंडी की वसूली के लिए संबंधित एसडीएम (सभापति) सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी दी कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को हर हाल में समय पर पूरा किया जाए।

तहसीलदार: सप्ताह में कम से कम एक बार अमीनों के साथ संवाद करेंगे।

SDM: हर 15 दिन में राजस्व वसूली की अनिवार्य समीक्षा करेंगे।

IGRS: शिकायतों के निस्तारण में ‘नेगेटिव फीडबैक’ पर विशेष ध्यान देने और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों (EO) को जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का भी निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.