बलिया: जनगणना 2027 की रूपरेखा तैयार,7 मई से शुरू होगी स्वगणना, DM ने दिए प्रशिक्षण के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद में जनगणना-2027 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में जनगणना-2027 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनगणना के चरणों और समय-सीमा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई।

अधिकारियों को जानकारी दी गई कि जनगणना का कार्य दो मुख्य चरणों में पूरा होगा

प्रथम चरण (मकान सूचीकरण): इसके तहत 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना (Self-Enumeration) का विकल्प रहेगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर विवरण जुटाएंगे।

द्वितीय चरण (जनसंख्या एवं जाति आधारित गणना): यह मुख्य चरण 09 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। अंत में 01 मार्च से 05 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस कार्य में लगे कर्मियों को तहसील स्तर पर गहन प्रशिक्षण दिया जाए। ट्रेनिंग के बाद कर्मियों की परीक्षा भी ली जाएगी और अनुत्तीर्ण होने वालों को दोबारा प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य का नोडल नामित किया गया है। DM ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्वगणना करने और दूसरों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.