महराजगंज: धानी की बेटी आलिया ने सीबीएसई बोर्ड में गाड़ा सफलता का झंडा, बिना कोचिंग के हासिल किए 97.6% अंक

धानी

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर की रहने वाली आलिया ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर की रहने वाली आलिया ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। आलिया ने 97.6% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आलिया की इस असाधारण सफलता पर उनके परिवार और गाँव में जश्न का माहौल है।

आलिया की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा लिए, केवल अपनी मेहनत और घर पर नियमित पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आलिया के पिता मोहम्मद शफीक ने गर्व के साथ बताया कि आलिया नर्सरी कक्षा से ही पढ़ने में अत्यंत प्रतिभावान रही हैं और हर साल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती आई हैं।

दो विषयों में प्राप्त किए परफेक्ट 100

आलिया के परीक्षा परिणाम ने उनकी प्रतिभा को और स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी विषय पर मज़बूत पकड़ को दर्शाता है। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प मज़बूत हो, तो सीमित संसाधनों में भी शिखर तक पहुँचा जा सकता है।

आलिया की ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर बधाई दी। पूर्व विधायक विनोद तिवारी और पूर्व प्रमुख महबूब आलम सहित तमाम संभ्रांत व्यक्तियों ने आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।

आलिया का लक्ष्य भविष्य में और भी ऊंचे मुकाम हासिल कर देश की सेवा करना है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियाँ भी आज किसी से कम नहीं हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.