ठूठीबारी
महराजगंज जनपद भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी के अग्रणी शिक्षण संस्थान सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी के अग्रणी शिक्षण संस्थान सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर और स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बने इस विद्यालय की छात्रा अनुराधा यादव ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, आदित्य साहनी ने 91.6% अंकों के साथ दूसरा और सतीश अग्रहरी ने 91.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनुराधा यादव: 93% (टॉपर)
आदित्य साहनी: 91.6%
सतीश अग्रहरी: 91.2%
अर्चना: 90.2%
कृष्णा मद्धेशिया: 87%
विद्यालय के प्रबंधक बिपेश तिवारी ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया। विद्यालय के सेक्रेटरी शुभम त्रिपाठी ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक अलीमुद्दीन, दिलीप तिवारी, पुष्पा, रामनयन यादव, सीमा पांडेय, उजाला, रजनीश पांडेय, कार्तिक पांडेय, मुकेश गुप्ता, राजेश यादव और आलोक चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन परिणामों ने साबित कर दिया है कि लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।
महराजगंज: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से क्षुब्ध युवक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टावर पर चढ़ा, 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतरा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 16, 2026























