नौतनवा
महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र का नाम देश-दुनिया में रोशन करने वाले उभरते हुए युवा पर्वतारोही शिवम पटेल ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के देश-दुनिया में रोशन करने वाले उभरते हुए युवा पर्वतारोही शिवम पटेल ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिवम ने अपनी पिछली उपलब्धियों को साझा किया और अपनी आगामी चुनौतीपूर्ण यात्रा के लिए विधायक का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिवम के साहस और कठिन परिश्रम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिवम ने जिस तरह माउंट एवरेस्ट के पास स्थित ‘काला पत्थर’ जैसी दुर्गम चोटी पर फतेह हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विधायक ने युवा पर्वतारोही को उनके भविष्य के लक्ष्यों के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
पर्वतारोहण के क्षेत्र में शिवम पटेल ने बहुत ही कम समय में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं
काला पत्थर फतेह
समुद्र तल से करीब 5545 मीटर (18192 फीट) की ऊंचाई पर स्थित काला पत्थर (नेपाल) पर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र के युवा के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
अखिल भारतीय साइकिल यात्रा: शिवम ने भारत के सभी 28 राज्यों की साइकिल से यात्रा कर एकता और साहस का संदेश दिया है।
नई चुनौती की तैयारी
विधायक से बातचीत के दौरान शिवम ने बताया कि वे जल्द ही एक नई और अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके लिए वे पिछले कई महीनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। शिवम ने कहा, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों का स्नेह और समर्थन मुझे हर बाधा को पार करने की प्रेरणा देता है। मेरा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराना है।”
शिवम की इस शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके शिवम की आगामी यात्रा को लेकर पूरे नौतनवा क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।
महराजगंज: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से क्षुब्ध युवक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टावर पर चढ़ा, 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतरा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 16, 2026























