नौतनवा
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा बरती जा रही सतर्कता का बड़ा असर देखने को मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा बरती जा रही सतर्कता का बड़ा असर देखने को मिला है। नौतनवा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरुवार दोपहर डंडा नदी पुल के पास घेराबंदी कर अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी नेपाल राष्ट्र के निवासी हैं, जो सीमा पार से आकर भारत में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बनैलिया मंदिर-हरदी डाली मार्ग पर कुछ संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने डंडा नदी पुल के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इनके पास से तीन चोरी की बाइक (दो सुपर स्प्लेंडर और एक स्प्लेंडर प्लस) बरामद हुई हैं। पहचान छिपाने के लिए सभी बाइकों की नंबर प्लेट हटा दी गई थी।
नौतनवा, फरेन्दा और कोल्हुई से उड़ाई थी बाइक
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइकों में से एक उन्होंने नौतनवा के मैक्स सिटी अस्पताल के पास से चोरी की थी, जिसका मुकदमा पहले से ही थाने में दर्ज है। वहीं, दूसरी बाइक फरेन्दा थाना क्षेत्र और तीसरी बाइक करीब एक महीने पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
देवनारायण नाउ (20 वर्ष): निवासी सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नं. 10 देगहरी, थाना भैरहवा, जिला रुपनदेही (नेपाल)।
रामरतन लोनिया (24 वर्ष): निवासी गैडहवा वार्ड नं. 02, थाना पोहवा, जिला रुपनदेही (नेपाल)।
बॉर्डर पार अपराध पर पुलिस की नजर
दोनों आरोपियों का नेपाल के रुपनदेही जिले से संबंधित होना इस बात की पुष्टि करता है कि बॉर्डर पार के अपराधी भारतीय सीमा में सक्रिय हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंडhttps://t.co/1JfLi2bFK2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























