सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; दुकान में चोरी करने वाला आरोपी और बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार व क्षेत्राधिकारी बाँसी सुबेन्दु सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के माल के साथ कुछ संदिग्ध उदयपुर-पकडी मार्ग के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जितेन्द्र और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया

खाद्य तेल: 1 लीटर के 6 पीस और 2 लीटर के 3 पीस सरसों तेल (चक्र)।

रिफाइन तेल: वेस्ट च्वाइस रिफाइन के कुल 22 पीस।

सॉस: सवेरा रेड सॉस (7 पीस) और ग्रीन चिल्ली सॉस (9 पीस)।

चायपत्ती: तुलसी चायपत्ती के 2 पैकेट।

नकदी: ₹7,130/- नगद।

राहगीरों को बेचते थे चोरी का माल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने जोगिया स्थित एक दुकान से यह सामान चोरी किया था। वे इस सामान को राहगीरों को सस्ते दामों पर बेचकर अपने निजी खर्च पूरे करते थे। बुधवार को भी वे चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दर्ज मु0अ0स0 48/2026 धारा 305(A) बीएनएस के साथ बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.