हरैया
बलरामपुर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बलरामपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बलरामपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने थाना हरैया क्षेत्र के खैरवान बंधा के पास से एक पिकअप और दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो बहराइच से नशीली दवाओं की खेप लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे।
सूचना पर घेराबंदी और बरामदगी
15 अप्रैल को गंधैला नाका से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने ग्राम महादेव बांकी के पास एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी (UP46T6047) को रोका। मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक की उपस्थिति में जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 35 गत्ते बरामद हुए।
बरामद अवैध दवाओं का विवरण
Cododex Cough Syrup: 32 पेटी (कुल 7,600 बोतलें)
SEMPLX+ Capsule: 48,000 कैप्सूल (3 गत्तों में)
ALPHA 0.5 Tablets: 30,000 गोलियां
वाहन: 01 पिकअप, 02 मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल फोन।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे इन दवाओं को बहराइच से उठाकर नेपाल के बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तौल उपकरणों से दवाओं का वजन और मात्रा सुनिश्चित कर उन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कपिल जायसवाल (पिकअप चालक) निवासी ग्राम गोपालपुर, श्रावस्ती,आकाश श्रीवास्तव निवासी ग्राम गोपालपुर, श्रावस्ती,गोविंद सोनी निवासी ग्राम चिचडी खैरा कला, श्रावस्ती।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद थाना हरैया में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत NDPS Act की धारा 8/21, औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धारा 18(c), 18 B/27 और एमवी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (थाना हरैया), उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, एसएसबी टीम और औषधि निरीक्षक की मुख्य भूमिका रही।
बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंडhttps://t.co/1JfLi2bFK2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























