सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में एक बार फिर ईंधन का गंभीर संकट गहरा गया है। डिपो से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप होने के कारण जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ‘ड्राई’ हो चुके हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में एक बार फिर ईंधन का गंभीर संकट गहरा गया है। डिपो से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप होने के कारण जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ‘ड्राई’ हो चुके हैं। तेल न मिलने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई क्षेत्रों में लोग एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सप्लाई ठप होने से बिगड़े हालात
जानकारी के अनुसार, डिपो से समय पर ईंधन की खेप न पहुँचने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। पंप संचालकों का आरोप है कि उन्होंने तेल कंपनियों को अग्रिम भुगतान कर दिया है, इसके बावजूद टैंकरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। डुमरियागंज के बैंवा चौराहा और बढ़नी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर है।
20 से 40 प्रतिशत पंपों पर लटका ताला
स्थानीय निवासियों और पंप संचालकों का दावा है कि वास्तव में 40 प्रतिशत से अधिक पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है। जिन पंपों पर थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा है, वहां भी शाम तक तेल खत्म होने की आशंका जताई जा रही है।
पंप संचालक जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि उनके केंद्र पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है और डीजल का स्टॉक भी अंतिम चरण में है। तेल न होने के कारण पंपों पर सन्नाटा पसरा है, जिससे न केवल जनता को परेशानी हो रही है बल्कि संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन तेल कंपनियों के उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपूर्ति बहाल करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सामान्य हो जाएगी।
बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंडhttps://t.co/1JfLi2bFK2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























