जौनपुर
जौनपुर जनपद के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी टीडी इंटर कॉलेज ने आधुनिक सुविधाओं और भारतीय संस्कारों के संगम के साथ एक नई पहल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी टीडी इंटर कॉलेज ने आधुनिक सुविधाओं और भारतीय संस्कारों के संगम के साथ एक नई पहल की है। प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक मात्र 25 रुपये के मासिक शुल्क पर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालय में बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करते हुए अत्याधुनिक प्रयोगशाला, दिव्यांग शौचालय, आरओ वाटर सिस्टम और सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। छात्राओं की सुरक्षा के लिए बालिका भवन में विशेष गार्ड और हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की गई है। खेल क्षेत्र में स्केटिंग, बॉक्सिंग और मल्लखंभ के प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को संस्कारित करना है। इसके लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र और प्रेरक प्रसंगों के साथ-साथ प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, बाउंड्री वॉल पर राष्ट्रभक्ति से प्रेरित वॉल पेंटिंग और मिड-डे मील जैसी सुविधाएं भी सुचारू रूप से संचालित हैं।
IPL 2026: वानखेड़े में आज मुंबई और पंजाब की महाभिड़ंत ,स्थिति सुधारने उतरेंगे हार्दिक के धुरंधर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 16, 2026























