बागपत: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर तीन गाड़ियाँ आपस में भिड़ीं, दो बच्चों समेत तीन लोग घायल

बागपत

बागपत जनपद के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनपद के बिजरोल गांव के पास तीन तेज रफ्तार गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनपद के बिजरोल गांव के पास तीन तेज रफ्तार गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। इस भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही गाड़ियाँ अत्यधिक गति में थीं। बिजरोल गांव के समीप अचानक एक गाड़ी दूसरी से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तीसरी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया, ताकि कॉरिडोर पर बाधित हुए यातायात को पुनः सुचारु कराया जा सके।

स्थानीय निवासी शौकीन और विपुल ने बताया कि गाड़ियों की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहनों के मालिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.