औरैया: सिविल जज डॉ. प्रवीण कुमार सिंह को वकीलों ने दी भावपूर्ण विदाई, न्यायप्रिय कार्यशैली की हुई सराहना

बिधूना

औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट के जूनियर डिवीजन जज डॉ. प्रवीण कुमार सिंह का बांदा स्थानांतरण होने पर बुधवार को बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट के जूनियर डिवीजन जज डॉ. प्रवीण कुमार सिंह का बांदा स्थानांतरण होने पर बुधवार को बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वकीलों ने उन्हें माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने डॉ. प्रवीण कुमार सिंह के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। वकीलों ने कहा कि जज की महत्वपूर्ण कुर्सी पर बैठ कर उन्होंने न केवल फाइलों का समयबद्ध निस्तारण किया, बल्कि बिधूना की जनता को न्याय दिलाने के लिए हमेशा गंभीर रहे। अधिवक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और वकीलों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनका समाधान करने की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।

अधिवक्ताओं का सहयोग अविस्मरणीय – डॉ. प्रवीण कुमार

अपने विदाई संबोधन में भावुक होते हुए डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, “बिधूना सिविल कोर्ट के वकीलों ने मुझे जो सहयोग और सम्मान दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकूंगा। भले ही मेरा स्थानांतरण बांदा हो गया है, लेकिन बिधूना से मेरा आत्मीय लगाव हमेशा बना रहेगा।” उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने उनके कार्यकाल में सहयोग किया, वैसा ही सहयोग आने वाले नए न्यायाधीश के साथ भी बनाए रखें।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का नेतृत्व अनुपमा सेंगर और सुनील चौहान एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर सिविल कोर्ट के समस्त अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. सिंह को माला पहनाकर ससम्मान विदा किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.