​मुंबई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे हो चुके हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया,

ब्यूरो रिपोर्ट

अमिताभ-रेखा की जोड़ी: 45 साल पहले क्यों टूटी बॉलीवुड की सबसे ‘हॉट’ जोड़ी? रेखा ने खुद खोला था राज
​मुंबई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे हो चुके हैं।

अमिताभ-रेखा की जोड़ी: 45 साल पहले क्यों टूटी बॉलीवुड की सबसे ‘हॉट’ जोड़ी? रेखा ने खुद खोला था राज
​मुंबई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे हो चुके हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन रेखा के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

​मुंबई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे हो चुके हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन रेखा के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है। 1976 से 1981 के बीच इस जोड़ी ने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘सिलसिला’ जैसी 11 सुपरहिट फिल्में दीं।

​आखिरी फिल्म और दूरी की वजह

फैंस के मन में हमेशा यह सवाल रहा कि 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ के बाद यह जोड़ी कभी बड़े पर्दे पर साथ क्यों नहीं दिखी? इस राज से पर्दा खुद रेखा ने 2006 के एक इंटरव्यू में उठाया था। रेखा ने स्वीकार किया कि अमित जी के साथ काम न कर पाना उनके लिए एक बड़ा नुकसान है और वह उनके विकास का हिस्सा नहीं बन सकीं।

​क्या कहा रेखा ने?

अमिताभ के साथ दोबारा काम न करने के सवाल पर रेखा ने बेहद परिपक्व जवाब देते हुए कहा था, “सब कुछ सही समय और सही कारण से होता है।” उन्होंने बताया कि यह फैसला केवल कलाकारों का नहीं, बल्कि निर्देशकों का भी होता है, जिन्हें उनकी जोड़ी के लिए अब तक कोई सही प्रोजेक्ट नहीं मिला। रेखा ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि वह सही मौके का इंतजार कर रही हैं क्योंकि “धैर्य का फल मीठा होता है।”

 

Voice Of News 24