बलिया: बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा एचपीवी का सुरक्षा कवच, डीएम के निर्देश पर अभियान तेज

बलिया

बलिया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जानलेवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार के निर्देशन में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जानलेवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार के निर्देशन में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से राजकीय बाल गृह (बालिका), निधरिया में एक विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को इस वायरस के खतरों और टीकाकरण के फायदों के बारे में जागरूक किया।

सत्र के दौरान कुल 14 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने बताया

सुरक्षा: यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, योनि कैंसर और अन्य गंभीर संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करती है।

पात्रता: 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु की सभी बच्चियां इस टीके के लिए पात्र हैं। यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन और रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बच्चियों का टीकाकरण कराएं। उन्होंने जोर दिया कि समय पर लिया गया एक फैसला भविष्य की बड़ी बीमारियों से बचा सकता है।
एचपीवी टीकाकरण से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नंबर 8005193246 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधीक्षिका अमिता जैन, सहायक शोध अधिकारी सुनंदा गुप्ता, एएनएम प्रतिभा सिंह, दमयंती वर्मा, डीपीए रविशंकर तिवारी, रंजन प्रभाकर, सुमन उपाध्याय, राजीव कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, सोनी यादव और नितेश पाठक सहित रेड क्रॉस सोसाइटी व स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.