औरैया पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

कोतवाली औरैया पुलिस को बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त क्षेत्र में ही मौजूद हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली औरैया की टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को कोतवाली के पास से ही दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 के तहत वांछित थे। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं जैसे 115(2), 118(1), 127(2), 109(1), 191(2), 191(3), 333 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.