IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की जीत की हैट्रिक, बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

बारसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से शिकस्त देकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बारसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से शिकस्त देकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। बारिश के कारण मैच को घटाकर 11-11 ओवरों का कर दिया गया था, जिसमें रॉयल्स के बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मुंबई के सामने 151 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। छोटे फॉर्मेट के इस मैच में रॉयल्स के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बटोरे।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के दिग्गज बल्लेबाज दबाव नहीं झेल सके और ताश के पत्तों की तरह ढह गए। टॉप के तीन मुख्य बल्लेबाज रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच सके। इस खराब शुरुआत ने मुंबई को मैच में काफी पीछे धकेल दिया।

रदरफोर्ड की कोशिश रही नाका

मध्यक्रम में रदरफोर्ड ने महज 8 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के जड़कर 25 रनों की आतिशी पारी खेली और मुंबई की उम्मीदें जगाईं। लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। लाख कोशिशों के बावजूद मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

इस शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है। यह इस सीजन में टीम की लगातार तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह हार उनकी रणनीतियों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.