बलरामपुर: बाढ़ से निपटने के लिए एडीएम मुस्तैद, प्रमुख नालों की सिल्ट सफाई का किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद में आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय ने बुधवार को विभिन्न प्रमुख नालों पर चल रहे सिल्ट सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

एडीएम ने सुहेलवा नाला, हेंगहा, कचनी, गोरियां और खैर नालों का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

गुणवत्ता और मानक: सभी सफाई कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं।

समयबद्धता: मानसून आने से पहले नालों की सफाई पूर्ण हो ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

जलधारण क्षमता: सिल्ट हटाने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि नालों में पानी का प्रवाह निर्बाध रहे और उनकी जलधारण क्षमता में वृद्धि हो।

एडीएम ज्योति राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सफाई कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इस दौरान बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अनुज कुमार, घनश्याम पाण्डे, अंकित वर्मा और अवर अभियंता मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने एडीएम को आश्वस्त किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.