क्रासर: समाज के उत्थान और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामाजिक संगठन यंग हेल्प फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित प्राचीन सोनाड़ी माता मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामाजिक संगठन यंग हेल्प फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित प्राचीन सोनाड़ी माता मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सेवा और जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सचिव कमलेश वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यंग हेल्प फाउंडेशन का लक्ष्य केवल एक संस्था के रूप में कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जागरूकता पहुँचाना है। उन्होंने स्थापना के बाद से अब तक किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण भी साझा किया।

शिक्षा और गरीब कन्याओं की मदद का लक्ष्य

अध्यक्ष अजय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि उपेक्षित वर्गों की सहायता, गरीब बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की मदद करना ही टीम का मूल मंत्र है। वहीं, संरक्षक मुन्नालाल चौधरी ने बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया और आजीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का भाव व्यक्त किया।

भावुक कर देने वाली घोषणाएं

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण के उद्बोधन ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर पाँच गरीब परिवारों को गोद लेने और उन्हें हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। साथ ही, प्रसिद्ध बिरहा गायक विद्यासागर यादव ने अपने मधुर और प्रेरक गीतों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री एवं प्रवक्ता रवींद्र जैन ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार मिश्र, सभासद हरिकेश पटेल, विजय जायसवाल, नागमणि कुमार, धर्मवीर आर्य, संदीप चौरसिया, रोशन निषाद, धर्मेंद्र, राजकिशोर वर्मा, राजकुमार राय, अजय चौहान, मुद्रिका, धनंजय पटेल समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.