सिद्धार्थनगर :मिशन शक्ति 5.0: इटवा पुलिस ने कमदा लालपुर में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सिद्धार्थनगर   

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना इटवा पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम कमदा लालपुर पहुँची। यहाँ बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने गाँव में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के स्टीकर भी चस्पा किए ताकि जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचे।

हेल्पलाइन नंबरों और नए कानून की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की उपयोगिता बताई। महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

1090: वुमेन पावर लाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर हेल्पलाइन

181/1076/1098: महिला, मुख्यमंत्री एवं चाइल्ड केयर हेल्पलाइन

साथ ही, टीम ने देश में लागू हुए नए कानूनों और उनकी महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में भी विस्तार से बताया, ताकि महिलाएं अपने विधिक अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।

जागरूकता टीम में शामिल रहे
इस अभियान को सफल बनाने में उप-निरीक्षक जयप्रकाश पांडे, हेड कांस्टेबल अनिल चौहान और महिला कांस्टेबल कालिंदी यादव का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.