शाहजहांपुर: हिंदू युवती से निकाह की सूचना पर भारी हंगामा, पुलिस ने युवक-युवती को लिया हिरासत में

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही अंतर्गत चौड़ेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हिंदू युवती के साथ निकाह की सूचना सार्वजनिक हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही अंतर्गत चौड़ेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हिंदू युवती के साथ निकाह की सूचना सार्वजनिक हुई। इस जानकारी के मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांव पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक, युवती को दिल्ली से लेकर आया था और यहां गोपनीय तरीके से निकाह की रस्में अदा की जा रही थीं। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह मामला धर्मांतरण और अनैतिक गतिविधियों से जुड़ा है। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने निकाह की तैयारी कर रहे युवक और दिल्ली से आई युवती को अपनी हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और युवती के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.