महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती जनपद महराजगंज में ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती जनपद महराजगंज में ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसी क्रम में शनिवार, 21 मार्च 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी तेज
22वीं वाहिनी एसएसबी की समवाय झुलनीपुर के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ग्राम झुलनीपुर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। इस संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना है। गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस के आला अधिकारी व कार्मिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शांति और सौहार्द की अपील
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन की इस मुस्तैदी से ग्रामीणों और नमाजियों के बीच सुरक्षा का भाव देखा गया।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























