बलरामपुर
बलरामपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय लोकमान्य तिलक लो•मा•ति• इंटर कॉलेज पचपेड़वा के प्रांगण में एक भव्य योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय लोकमान्य तिलक लो•मा•ति• इंटर कॉलेज पचपेड़वा के प्रांगण में एक भव्य योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सूर्य की प्रथम किरणों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनमानस ने “स्वस्थ तन, शांत मन एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण” के संकल्प के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्री शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली का आधार है। यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ गढ़वा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष अंजनी गुप्ता, समस्त मंडल पदाधिकारी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्मानित स्वयंसेवक बंधु, भाजपा कार्यकर्ता, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, विद्यालय के अध्यापक, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













