औरैया: ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक भारती ने ईदगाह और मस्जिदों का किया निरीक्षण

औरैया

औरैया जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक भारती ने शुक्रवार को कमान खुद संभाली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक भारती ने शुक्रवार को कमान खुद संभाली। एसपी ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने त्योहार के दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा घेरे को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

एसपी अभिषेक भारती ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने स्थानीय शांति समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान पुलिस के उच्चाधिकारी और कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रही।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.